Android Mobile को Reset / Format कैसे करें।


हेलो दोस्तों आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही शानदार होने वाला है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Mobile Format या Reset कैसे कर सकते हैं। अगर आप भी अपना Mobile Format करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को शुरू से लेकर आखिरी तक ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए को Steps को फॉलो कीजिए।

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं अगर हम अपने Mobile को ज्यादा समय तक उपयोग करते हैं और उसमें फालतू के एप्स को Install कर लेते हैं तो हमारा Mobile फोन हैंग होने लगता है जिसके कारण आपके फोन में वायरस भी आ जाता है।

तो अगर आप अपने Mobile को Format या Reset करते हैं तो आप इन्हीं सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि Mobile Reset करने के 2 तरीके होते हैं एक Hard Reset और दूसरा Factory Reset Hard Reset का मतलब है जब आप नया Mobile लेते हैं तो उसमें Theme , Screen , Wallpaper , Default Apps आदि देखने को मिलते हैं साथ ही जितने भी Apps , Video , Audio , Documents आदि आपके फोन में होते हैं वह सब Hard Reset करने के बाद Delete हो जाते हैं इसलिए मेरा सुझाव है कि आप अपने फोन को Format करने से पहले अपने Mobile फोन को पूरा Backup पर लगा लें।

Android Mobile Format कैसे करें

तो दोस्तों अगर आप भी अपने Android Mobile फोन को Format या Reset करना चाहते हैं तो इसके 2 तरीके होते हैं।पहला जिससे आप Mobile ऑन की स्थिति में ही अपना फोन Reset कर सकते हैं और दूसरा जिसमें आप अपने फोन को ऑफ होने पर भी Factory Data Reset कर सकते हैं।

चलिए देखते हैं कि अपने Mobile को Reset कैसे कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया जानने के लिए विस्तार से पढ़ें।

1.Method - Using Mobile Settings

दोस्तों अगर आप भी चाहते हैं कि आपका फोन Hang ना हो और पहले जैसा Fast चले तो नीचे दिए गए Steps को जरूर फॉलो करें जिसमें बताया गया है कि आप अपने Mobile फोन को Format कैसे कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले अपने Mobile की Settings में जाएं।
  2. उसके बाद About Phone में Backup & Reset पर क्लिक करें। हालांकि आपको कुछ फोन के Settings के अंदर ही Backup & Reset का ऑप्शन मिल जाता है।
  3. अब आपको Erase all Data( factory reset) या Erase Everything पर क्लिक कर देना है।

अगर आपसे उसके बाद पासवर्ड मांगता है तो आप अपने Screen Lock पासवर्ड या pattern को डालकर OK पर क्लिक कर दें।

उसके बाद आपका फोन स्विच ऑफ हो जाएगा तो इसमें आपको कोई घबराने की जरूरत नहीं है यह Reset की प्रक्रिया चालू हो जाती है जिसमें कुछ समय लगता है।

Reset की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपना Mobile फोन फिर से सेट करना है जैसे आपने Mobile लेते समय New सेटअप किए थे।

2.Method - Using Recovery Mode

अगर आप अपने Mobile का पासवर्ड भूल गए हैं और आपसे Mobile की सेटिंग Reset नहीं हो रही है तो आप Recovery Mode का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. अपने Mobile को Switch ऑफ करें।
  2. अब आपको Volume Off Home Button और Power On Button को एक साथ दबाना है जिसके बाद Recovery Mode में आ जाएगा। यहां Volume Up & Down बटन का इस्तेमाल करके ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  3. इसके बाद आपको wipe Data/factory reset सिलेक्ट करके Power Button दबा देना है।
  4. के बाद आपको yes delete all user data को सिलेक्ट करके पावर बटन दबा देना है।
  5. इसके बाद आपको Reboot System Now पर क्लिक करना है और आपका फोन Reboot हो जाएगा।

इस तरह आप ऊपर बताएगा स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपने फोन को आसानी से Reset कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज के हमारे आर्टिकल से आप अपने Mobile को Reset या Format करना सीख गए होंगे आशा करते हैं आपको आज का हमारा आर्टिकल पसंद आया हो दोस्तों अगर आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया तो कमेंट करके बताएं हम आपको आगे भी ऐसी जानकारी प्राप्त कर आते रहेंगे ।